अररिया, नवम्बर 29 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को सीओ रविंद्र कुमार ने सीएससी सेंटर का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि सीएससी ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आमजनों को दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, भू-लगान भुगतान, ई-मापी समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी ऑनलाइन राजस्व सेवाओं से संबंधित शुल्क दर भी प्रदर्शित किया गया है। इस केंद्र के संचालन से आम जनता को सरकारी सेवाओं की त्वरित और पारदर्शी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर अंचल अधिकारी रवीन्द्र कुमार, सीओ राम उदगार चौपाल, सीएससी के जिला प्रबंधक रविन्द्र कुमार ...