अररिया, फरवरी 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती बसमतिया पैक्स में शुक्रवार को पैक्स चुनाव में देर शाम 05 तक लगभग 44 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 3181 मतदाताओं में 1389 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुबह 07 बजे से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हालांकि दिनभर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। मतदान को लेकर अधिकारी बूथ का निरीक्षण करते दिखे। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि नरपतगंज के एकमात्र बसमतिया पेक्स में शांतिपूर्वक तरीके से मतदान संपन्न हुआ है। मतगणना शनिवार की सुबह 08 बजे से नरपतगंज के निर्वाचन भवन में होने की बात कही। चुनाव को लेकर बीडीओ अजीत कुमार, बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

हिंद...