अररिया, मार्च 22 -- नरपतगंज, एक संवाददाता। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत से गुरुवार की रात्रि पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी खाब्दह पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी राजकुमार पासवान पिता संजय पासवान बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 19 मार्च की रात्रि आरोपी युवक पलासी पंचायत स्थित एक घर में घुसकर एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद परिजनों ने नरपतगंज थाना में गिरफ्तार आरोपी समेत 06 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.