अररिया, फरवरी 5 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती बसमतिया पैक्स में छह फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव का मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। बसमतिया पैक्स में पांच मतदान केंद्र पर शुक्रवार को चुनाव होना है। जिसको लेकर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से गुरुवार को बीडीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में बीपीआरओ अवधेश सिंह, शिक्षक मनोज कुमार भारती सहित अन्य कर्मी के द्वारा पांच पोलिंग पार्टी व दो पीसीसीपी को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। बसमतिया पैक्स में मात्र अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गुनेश्वर मेहता एवं गौरव सिंह चुनावी मैदान में है। नरपतगंज में एकमात्र बसमतिया पैक्स में 06 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद 07 फरवरी शनिवार सुबह 08 बजे से निर्वाचन भवन कार्यालय में मतगणना कार्य सम्पन्न कराया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.