अररिया, अक्टूबर 13 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज के पूर्व बीडीओ चंदन प्रसाद के स्थानांतरण होने पर नरपतगंज सभा भवन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहा चंदन प्रसाद को विदाई दी गई वहीं नए बीडीओ अजीत कुमार का स्वागत किया गया। मुख्यालय स्थित सभा भवन में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन कर चंदन प्रसाद को शाल बुके आदि देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख कंचन माला देवी, डीलर बिंदेश्वरी यादव, शिक्षक मनोज कुमार भारती सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा चंदन प्रसाद के तीन साल के कार्यकाल का काफी सराहनीय बताया। मौके पर बिडिओ अजित कुमार, सीओ राम उद्गार चौपाल, रविन्द्र कुमार ,पंचायत राज पदाधिकारी अवधेश कुमार, बिडिओ फारबिसगंज संजय कुमार , पंचायत राज पदाधिकारी फारबिसगंज शशि रंजन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पुनीता कुमारी, श्रम परिवर्तन प...