अररिया, फरवरी 15 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। देर शाम गाजे-बाजे के साथ बाबा भोले की बारात निकाली गयी तथा रात्रि में धूमधाम से बाबा की शादी की रस्म अदा की गयी। पूरे दिन शिवालयों ने शिवलिंग पर जल अर्पण किया गया। भक्तों ने शिवरात्रि के दिन उपवास व्रत रखा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हर हर महादेव के नारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। खासकर महिलाएं तथा बच्चे पितांबरी वस्त्र धारण कर जलाभिषेक करते दिखे। दिन भर भक्ति गीतों तथा मंत्रों के उच्चारण से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिखा। प्रखंड क्षेत्र के नरपतनाथ महादेव शिव मंदिर, गोखलापुर शिव मंदिर, तामगंज शिव मंदिर, मधुरा उत्तर शिव मंदिर, कन्हैली शिव मंदिर, देवीगंज शिव मंदिर, भोरहर शिव मंदिर, बसमतिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.