अररिया, सितम्बर 14 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पिठौरा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह को श्री करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने अररिया जिलाध्यक्ष पद का कमान सौंपा। एक सभा में विधिवत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह धर्म की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। सभी को एक साथ लेकर चलने की बात कही उन्होंने कहा कि आज के समय में संगठित होकर ही समाज का उत्थान किया जा सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया संतोष सिंह को जिलाध्यक्ष बनने पर स्थानीय सत्यम सिंह, पवन सिंह, रंजन सिंह, पिंटू सिंह, चुन्ना सिंह, विनोद सिंह, अश्वनी कुमार, दिलीप सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.