संतकबीरनगर, मार्च 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नम्बर 16 पश्चिम टोला की पहचान टूटी सड़कें, चारो तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली बन गई है। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी द दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ज्यादातर सड़के बदहाल हैं। बखिरा नगर पंचायत के पश्चिम टोला के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार वार्ड के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। हैण्डपम्प का शुद्ध पानी तक मुहैय्या नही है। बरसात में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले की साफ -सफाई बेहतर तरीके से नहीं की जा रही है। गलियों में गंदगी पसरी हुई है। इसकी वजह से लोगों को ...