बगहा, दिसम्बर 30 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। वर्णवाल समाज के आदिपुरूष महाराजा अहिबरन की जयंती रविवार को भारी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नरकटियागंज युवा मंच के सदस्यों ने अपने पूरे परिवार के साथ जयंती समारोह में शिरकत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया विकास चंद्र, मनोज कुमार वर्णवाल समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ बेतिया के गायक सुनील श्रीवास्तव ने समारोह को सराबोर कर दिया।गायक ने अपने भजनों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश वर्णवाल ने की। संचालन आशीष वर्णवाल व डॉ अनिकेत वर्णवाल ने किया। कार्यक्रम में समाज के लोगो ने सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हस्सिा लेने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अमित वर्णवाल,, रंजीत...