बगहा, मार्च 8 -- नरकटियागंज। द न्यू स्वदेशी सुगर मिल,नरकटियागंज की गन्ना पेराई सत्र 2024.25 का समापन 09 मार्च को होगा। इस संबंध में चीनी मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष ( ईख विकास ) द्वारा तीसरी और अंतिम सूचना प्रकाशित की गई है। इस सूचना में कहा गया है कि चीनी मिल की पेराई सत्र का समापन 08 मार्च को ही करना था किंतु कुछ किसान भाइयों का गन्ना खेत में खड़ा रहने के कारण पेराई सत्र में एक दिन का इजाफा किया गया है। पत्र में किसान भाइयों से अनुरोध किया गया है कि वे 09 मार्च तक अपने गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल में सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.