भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नये साल में मौजूदा हवाई अड्डा से एयर टैक्सी उड़ाने की तैयारी हो रही है। भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (एएआई) का दल जनवरी-फरवरी में आएगा। एएआई की एक्सपर्ट टीम यहां साइट विजिट व पूर्व व्यवहार्यता का अध्ययन करेगी। इसको लेकर सिविल विमानन विभाग के सचिव डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने भागलपुर के डीएम से सात बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। सिविल विमानन विभाग से मांगी गई रिपोर्ट जनवरी के पहले हफ्ते में भेज दी जाएगी। बता दें कि भागलपुर का वर्तमान हवाई अड्डा राज्य के ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट की श्रेणी में शामिल है। वर्तमान एयरपोर्ट का रनवे छोटा है। जिसकी वजह से एयर बसों के उड़ान में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। जब एयरपोर्ट का निर्माण हुआ था और जब 70 के दशक में हवाई सेवा शुरू हुई थी, उस वक्त एयरपोर्ट के चारों ओर घनी आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.