महाराजगंज, जनवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नए साल के स्वागत व मौजूदा वर्ष की विदाई का जश्न जिले के लोगों के लिए कुछ ज्यादा ही नशीला रहा। जिले में नए साल की खुमारी इस कदर छाई कि सूरज ढलने से पहले ही जाम छलकने शुरू हो गए। आबकारी विभाग के आंकड़ों की मानें तो 31 दिसंबर की शाम चार बजे तक ही जिले के शौकीन करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपये की शराब गटक चुके थे। खास बात यह है कि इस बार शौकीनों की पसंद बदल गई है। देशी व बीयर को पीछे छोड़ते हुए अंग्रेजी शराब की बिक्री ने 138 फीसदी की भारी उछाल के साथ सबको चौंका दिया है। पिछले साल के अंतिम दिन देशी शराब और बीयर का बोलबाला था। वहीं इस साल अंग्रेजी शराब का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। विभाग के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर को 16 हजार 600 लीटर अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इसमें 138...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.