आदित्यपुर, दिसम्बर 27 -- चांडिल, संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि नये वर्ष में चांडिल अनुमंडल के अस्पतालों में नए डॉक्टरों की पदस्थापना होगी। यह आश्वासन समाजसेवी व वरिष्ठ नेता सुरेश खेतान द्वारा डॉक्टरों की कमी पर दिया। वह शुक्रवार को खेतान के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान इसे लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से दूरभाष पर बात भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र झारखंड का एक लाख चालीस हजार करोड़ रुपये बकाया दे। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं सड़क का विकास और बेहतर ढंग से होगा। महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली को मंजूरी देने की हिम्मत दिखाई। यह आदिवासियों के लिए सुरक्षा कवच है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में 80 फीसद...