हल्द्वानी, सितम्बर 14 -- अपडेट - फॉलोअप: सफाई की समस्या: हल्द्वानी, संवाददाता। - नए 27 वार्डों में सबसे अधिक हो रही है दिक्कत - तीन माह पहले शासन में भेजा गया है प्रस्ताव हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में कूड़े के निस्तारण के लिए लगे वाहन पुराने होने के कारण घरों से कूड़ा उठने में परेशानी बनी हुई है। निगम के अनुसार वर्तमान में 70 वाहन क्रियाशील हैं जिनमें से 35 वाहन चार साल पहले 2021 में खरीदे गए हैं वहीं 35 पुराने वाहनों की मरम्मत कर कार्य किया जा रहा है। शहर में कूड़ा उठाने के लिए चलाए जा रहे कूड़ागाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से वार्डों मे सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। निगम पर्याप्त वाहन होने का दावा कर रहा है लेकिल कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर नियमित रूप से कूड़ा गाड़ी पहुंच ही नहीं पा रही है। निगम के अधिकारियों के अनुस...