दरभंगा, मई 26 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को दोपहर 12.15 बजे आने वाली एसजी 475 नंबर की फ्लाइट रद्द रही। इससे इस फ्लाइट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, मुंबई से सुबह नौ बजे आने वाली एसजी 115 नंबर की फ्लाइट पांच घंटे से भी अधिक की देरी से दरभंगा पहुंची। फलस्वरूप यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 09.30 की जगह दोपहर 02.52 बजे दरभंगा से रवाना हुई। इस वजह से खासकर मुंबई से दुबई आदि के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वालों को परेशानी हुई। उधर, नयी दिल्ली से 10.55 बजे आने वाली क्यूपी 1405 नंबर की फ्लाइट 12.19 बजे दरभंगा पहुंची। फलस्वरूप यह फ्लाइट 11.30 की जगह 01.13 बजे रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.