मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- गांव खेड़ी सराय में एक महिला ने नया मोबाइल नहीं मिलने से नाराज होकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरापुर थानाक्षेत्र के गाव खेडी सराय निवासी प्रेमो पत्नी कांति प्रसाद ने बताया कि उसके पुत्र आशीष शर्मा ने तीन वर्ष पूर्व राधिका उर्फ खुशनसीब के साथ प्रेम विवाह किया था। तथा करीब डेढ़ माह पूर्व आशीष उड़ीसा में कपड़े की फेरी का काम करने गया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम राधिका अपने पति आशीष से फोन पर बात करके नया मोबाइल लेने के लिए 10 हजार रुपये मांग रही थी, तो उसने दो हजार रुपये भेजकर कुछ दिन बाद मोबाइल दिलाने को कहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे राधिका ने पशुओं के बाड़े की छत में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसको देखकर उसका दो वर्षीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.