मथुरा, अप्रैल 18 -- मथुरा, महानगर में अवैध रूप से लगे क्योस्क बोर्ड और होर्डिंग को हटाने के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाते हुए 35 छोटे-बड़े क्योस्क और होर्डिंग हटाए। ये होर्डिंग नगर निगम की अनुमति के बगैर लगाए गए थे, जिससे महानगर की सुंदरता पर भी विपरीत असर पड़ रहा था। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध क्योस्क व होर्डिंग को हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश हैं। गुरुवार को उनके निर्देश पर प्रवर्तन दल व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने स्टेट बैंक चैराहे से भूतेश्वर तिराहे तक अवैध क्योस्क बोर्ड/होर्डिग्ंस हटाने का अभियान चलाया। अभियान के तहत इन मार्गों पर 35 छोटे-बड़े होर्डिंग हटाए गए। अभियान के दौरान कर अधीक्षक व राजस्व विभाग के शंकर लाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...