कटिहार, दिसम्बर 28 -- मनिहारी निज संवाददता शनिवार को अंचल कार्यालय मे जमीनी विवाद सुलझाने को लेकर आरओ रामसागर पासवान ने फरियाद को सुना । जिसमे केवाला पंचायत के कालु मंडल ने पुस्तैनी जमीन पर अपने चचेरे भाई पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया । आरओ ने सभी फलीयादियो के फरियाद को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अगली सुनवाई का तिथि निर्धारित किया । आरओ ने बताया कि आज के जनता दरबार मे भूमि विवाद से जुड़ा तीन मामला आया था । जिसमे एक को निष्पादित कर दिया गया है दो मामला लंबित रह गया है । वहीं पुराने नौ मामले मे पांच का निष्पादन हुआ है,चार मामला लंबित रह गया है ।मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी भी जनता दरबार मे मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.