देवघर, अक्टूबर 30 -- मधुपुर। नगर परिषद मधुपुर द्वारा स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता 2025 के तहत बुधवार शाम नगर परिषद सभागार में दुर्गा पूजा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री स्थानीय विधायक हफीजुल हसन, एसडीओ राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास तथा नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान न्यू कॉलोनी रेलवे दुर्गा पूजा समिति, द्वितीय स्थान श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर व तृतीय स्थान पुरानी धर्मशाला गांधी चौक पूजा समिति और व्यवस्था पालन श्रेणी प्रथम स्थान डंगाल पाड़ा दुर्गा पूजा समिति, द्वितीय स्थान पुलपार दुर्गा पूजा समिति व तृतीय स्थान कालीपुट टाउन पूजा समिति को दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.