मऊ, मई 12 -- मऊ। दोहरीघाट नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच नयापुरा के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। नई बसी कॉलोनी में न तो आने-जाने के लिए संपर्क मार्ग है और न ही जलनिकासी के लिए नालियां बनी हैं। सफाई के नाम पर देखें तो यहां पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। नगर पंचायत के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' बोले मऊ की टीम रविवार को दोहरीघाट नगर पंचायत के वार्ड पांच नयापुरा में पहुंची। दो हजार से ऊपर की आबादी वाले इस वार्ड में कहीं भी विकास कार्य धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। चारों तरफ बदहाली ही है। वार्ड में नई बनी कालोनियों का हाल सबसे अधिक खराब है। यहां आने-जाने के लिए कच्चा मार्ग ही सहारा है। ऐसे में जब कोई बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.