भागलपुर, अगस्त 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मुख्य मां विषहरी मंदिर समेत विभिन्न विषहरी मंदिरों से मंगलवार को मां की प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शहर के परबत्ती, रामसर, बूढ़ानाथ, दीपनगर, इशाकचक, भीखनपुर गुमटी नं. 1 और 2, बड़ी खंजरपुर, मिरजानहाट, जरलाही सहित विभिन्न विषहरी मंदिरों से निकली शोभायात्राएं दोपहर करीब ढाई बजे से स्टेशन चौक पहुंचीं। सबसे आगे परबत्ती की प्रतिमा चल रही थी, जो निर्धारित समय से पहले ही स्टेशन चौक पहुंच गई। केंद्रीय पूजा समिति ने स्टेशन चौक पर प्रतिमा पहुंचने का समय दोपहर 2:30 बजे तय किया था। स्टेशन चौक पर सबसे पहले परबत्ती की प्रतिमा की आरती पूर्व मेयर एवं विषहरी पूजा केंद्रीय समिति की संरक्षक डॉ. बीणा यादव ने की। इस मौके पर विषहरी केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल और न...