साहिबगंज, फरवरी 5 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्थापित अधिकांश सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को किया गया। शहर में स्थापित सरस्वती प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराते लोग स्थानीय गंगा घाट लेकर पहुंचे। मौके पर शहर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था। पूजा कमेटी के सदस्यों ने सरस्वती प्रतिमा को ठेला, टोटो, टेम्पो, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों पर लाद कर युवकों की टोली नाचते गाते व अबीर गुलाल उड़ाते नगर भ्रमण कराया। विसर्जन जुलूस में काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी शामिल रहीं। वहीं शहर के विभिन्न मार्ग पर माता को विदाई देन के लिए लोग अच्छी खासी संख्या में निकले थे। नगर भ्रमण कराते सभी प्रतिमा को स्थानीय बिजली घाट के पास स्थित फेरी घाट पर ले जाकर गंगा में विसर्जित किया गया। इस बार गंगा घाट पर विसर्जन के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.