पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर। कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने रेड़मा में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर को विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर लेकर बढ़ने के लिए नंबर-1 शहर बनाने के संकल्प के साथ अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान बेहद जरूरी है। शहरवासियों से अपील की कि वे घरों से निकलकर अपने-अपने बूथों पर पहुंचे और निर्भीक होकर मतदान करें। हर एक वोट मेदिनीनगर के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...