जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रविवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से नमो युवा रन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से शुरू हुई इस दौड़ में युवाओं ने नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त जमशेदपुर का संकल्प लिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद और महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हरी झंडी दिखाकर किया। करीब 5 किमी लंबी इस दौड़ में हजारों छात्र-युवा जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। पुरुष वर्ग में अर्जुन टुडू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.