नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली से मेरठ तक पूरा कॉरिडोर शुरू हो जाने के बाद नमो भारत ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। एक दिन में करीब एक लाख लोग इन ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से नमो भारत स्टेशनों पर इन वाहनों को चार्ज करने की सुविधा भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके लिए एनसीआरटीसी ने तैयारी कर ली है। नमो भारत के न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों को लगाने का अनुबंध एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। न्यू अशोक नगर स्टेशन पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि ई-वाहनों को चार्ज करने के लिए पांच चार्जिंग प्वॉइंट बनाए गए हैं। एक चार्जिंग प्वॉइंट में दो वाहन एक साथ चार्ज किए जा सकते हैं। यानी इस स्ट...