गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- -अन्य दिनों में रोजाना करीब 60 हजार लोग एक दिन में यात्रा कर रहे थे -नमो भारत ट्रेन में आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने का अनुमान गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नमो भारत ट्रेन में आनंद विहार, गाजियाबाद और बेगमपुल स्टेशन से सबसे अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। कॉरिडोर पर एक लाख से अधिक यात्रियों ने एक दिन में सफर कर रिकॉर्ड बनाया है। नमो भारत ट्रेन में अभी तक रोजाना औसत 60 हजार यात्री सफर कर रहे थे। इस तरह लगभग 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 23 फरवरी को सोमवार होने के कारण नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की ज्यादा भीड़ रही। मेरठ से आने वाली सभी ट्रेन में यात्रियों की भीड़ थी। एनसआरटीसी के अनुसार, कॉरिडोर के तीन स्टेशन आनंद विहार, गाजियाबाद और बेगमपुल स्टेशन से सबसे ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। आनंद विह...