नई दिल्ली, फरवरी 24 -- दिल्ली के सराय काले खां और मोदीपुरम से रोजाना पहली नमो भारत ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी, ताकि नौकरी पेशा लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। एनसीआरटीसी के मुताबिक, इन ट्रेनों का संचालन रात 10 बजे तक होगा। यानी दोनों छोर के अंतिम स्टेशनों से रात 10 बजे अंतिम ट्रेन रवाना होगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक दस मिनट के अंतराल पर नमो भारत ट्रेनों की उपलब्धता रहेगी। यानी यात्रियों को नमो भारत ट्रेन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रेन के इन 2 नए कॉरिडोर की DPR भी तैयार; केंद्र की मंजूरी का इंतजार दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच देश के पहले नमो भारत कॉरिडोर पर रविवार से ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। सोमवार को इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को ...