नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्री जल्द दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से मेरठ तक आसानी से सफर कर सकेंगे। एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने दिल्ली में इस अंतिम स्टेशन को तैयार कर लिया है। न्यू अशोक नगर स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन के बीच ट्रेनों के स्पीड ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। माना जा रहा है कि जनवरी के अंत तक इसका उद्घाटन हो सकता है। सराय काले खां स्टेशन को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है। नमो भारत स्टेशन को उत्तर रेलवे के निजामुद्दीन स्टेशन और दिल्ली के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, सिटी बस स्टॉप और मेट्रो की पिंक लाइन से कनेक्ट किया गया है। ऐसे में रेलगाड़ी और बसों से यहां तक सफर करके पहुंचे लोग मेरठ तक का सफर नमो भारत ट्रेन से कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.