गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- गुरुग्राम। नमो भारत का धारूहेड़ा में करीब पांच एकड़ में स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस सिलसिले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। एनसीआरटीसी की योजना के तहत दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दोनों तरफ इस स्टेशन तक पहुंचने के लिए प्रवेश और निकासी की व्यवस्था रहेगी। जयपुर से दिल्ली की तरफ अरावली के समीप नमो भारत का स्टेशन बनाया जाएगा। जहां स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है, उसमें से तीन एकड़ जमीन एचएसआईआईडीसी से जुड़ी है, जबकि दो एकड़ जमीन का मालिकाना हक एचएसवीपी के पास है। स्टेशन के पूर्व प्लान के मुताबिक एचएसवीपी की आधा एकड़ जमीन की जरूरत थी, लेकिन नए प्लान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.