हजारीबाग, अगस्त 29 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से प्लस टू उवि के मैदान में दो सितंबर से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर गुरूवार को पश्चिमी सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार बरनवाल द्वारा नवयुवक फुटबॉल क्लब कुसुंभा के खिलाड़ियों को जर्सी सेट दिया गया। उन्होंने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी टीमों को जर्सी प्रदान किया जाएगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल शामिल होंगे। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए फुटबॉल प्रशिक्षक राजू रवानी, अवधेश सोनी, भुवनेश्वर यादव, अशोक सिंह तथा प्रकाश राणा को जिम्मेवारी दी गई है। कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट से प्रखंड की सर्वश्रेष्ठ टीम एवं बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने का काम करेगी। सुदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.