घाटशिला, फरवरी 1 -- नमोपाड़ा : नाला के खुले गड्ढे दे रहे हैं दुर्घटना को दावत चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत में पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक से शीशाखून होते हुए पश्चिम बंगाल जाने वाली सड़क के किनारे नामोपाड़ा में बने जल निकासी के लिए बनाए गए नाला पर दर्जनों गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। नाले पर लगाए गए दर्जनों ढक्कन टूट गए हैं। इसके कारण दर्जनों जगह पर नाला खुला रह गया है और उसमें कचरा बजबजा रहा है। यह सड़क काफी व्यस्त रहती है। इसलिए गड्ढों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं नाले के कचरे से दुर्गंध फैलती है। इसके कारण स्थानीय निवासियों को परेशानियां होती हैं। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इसका खामियाजा वार्ड नंबर दो और तीन के निवासी भुगत रहे हैं। सड़क के किनारे बने नाला के इन गड्ढों पर ढक्कन लगाने की मांग स्थानीय ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.