नवादा, दिसम्बर 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मार्गशीर्ष मास की शुरुआत होते ही जिले में ठंड की अधिकता दिख रही है, जिससे आम जनजीवन और विशेष रूप से खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सुबह के समय कोहरा और दिन भर आसमान में बादलों के डेरा डाले रहने से संकट गहराता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार ठंड और नमी की अधिकता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जो इस समय धान की कटनी और रबी फसलों की बुवाई जैसे महत्वपूर्ण कृषि कार्यों में जुटे हुए हैं। इस मौसम में नमी की अधिकता सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। किसानों का कहना है कि धान की कटाई का काम इस समय अंतिम चरण में है, लेकिन सुबह-शाम नमी इतनी ज्यादा है कि खेत सूख नहीं पा...