गंगापार, जनवरी 12 -- केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों को खेती के प्रति आकृष्ट करने के लिए नमामि गंगे योजना चला रही है। यह योजना विकास खंड उरुवा के सभी 66 गांवों में शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत किसानों को क्लोवर आर्गेनिक प्राईवेट लि की ओर से जैविक खाद बनाने के उपकरण व दवाएं दी जा रही है। बीज गोदाम प्रभारी प्रदीप बाबू ने बताया कि नमामि गंगे योजना की शुरुआत वर्ष 2018-19 में हुई थी, उस समय विकास खंड उरुवा के गंगा तटीय वाले उपड़ौरा, छतवा, बिजौरा, देवहटा, पकरी सेवार, दुबेपुर, बारा दशरथपुर, परानीपुर, रैपुरा, भूईपारा, मदरा मुकुन्दपुर, कनिगड़ा, जेरा, परवा, जेरा, अछोला सहित 12 ग्राम पंचायतों को योजना के तहत लिया गया था। अब गांवों की संख्या बढ़ाकर 55 कर दी गई है। आर्गेनिक संस्था के अधिकारी व कर्मचारी उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय पर कार्य करने वाल...