अमरोहा, मार्च 24 -- नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला विजयनगर निवासी रियासत अली शुक्रवार रात करीब दस बजे मस्जिद में नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था। रास्ते में युवकों ने उसे रोककर किसी बात को लेकर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास लोग दौड़े तो आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने इस मामले में मोहल्ला विजयनगर निवासी रहीसु, इशा, साहिल, आदिल व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.