उरई, मार्च 30 -- उरई। ईद की नमाज को लेकर नगर पालिका एवं जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। पूरे दिन सुन्नी ईदगाह व रामनगर ईदगाह में साफ सफाई के साथ सफे बनाने के लिए लाइनिंग का काम चलता रहा। सुन्नी ईदगाह करसान रोड में शाही इमाम फिरोज अली रहमानी सुबह 8:30 मिनट पर नमाज पढ़ाएंगे। ईद-उल-फितर के मौके पर शहर साफ सुथरा दिखे इसके लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी शिद्दत के साथ जुटा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उनके द्वारा निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देश के क्रम में नगर पालिका की टीम ईदगाह के आसपास मैदान में सफाई व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटी रही। ईदगाह की दीवारों पर रंग रोगन का काम भी पूरा कर लिया गया। क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि रियाज खान ने बताया कि ईदगाह मैदान पर नमाजियों को वजू के लिए दिक्कत न हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.