अमरोहा, मार्च 31 -- ईद की नमाज के दौरान सोमवार को ईदगाह पर सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। पुलिस-प्रशासन और धर्मगुरुओं की अपील रंग लाई, पहली बार एक भी नमाजी सड़क पर नहीं बैठा। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल नमाज के दौरान ईदगाह के सामने स्थित बिल्डिंग की छत पर खड़े होकर ड्रोन और वर्नाकुलर की मदद से निगरानी करते नजर आए। दोनों अधिकारी नमाज पूरी कराने के बाद ही वहां से हटे। व्यवस्था बनने के लिए ईदगाह को 11 सेक्टर में बांट कर पुलिसकर्मी तैनात किए। सोमवार को महानगर समेत जिले भर में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज हुई। महानगर की प्रमुख ईदगाह पर इस दौरान 9 डीएसपी के नेतृत्व में करीब 450 पुलिसकर्मी सुबह सात बजे से ड्यूटी पर पहुंचे। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी नमाजियों के बीच ड्यूटी देते रहे। पीएसी जवानों की एक कंपनी सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.