लखनऊ, मई 23 -- राजधानी लखनऊ के तमाम प्रमुख चौराहों पर शुक्रवार को एक होर्डिंग ने सबका ध्यान खींचा। ये होर्डिंग उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद की ओर से लगाए गई हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के फोटो के साथ लगी इन होर्डिंगों में बिना नाम लिए सपा पर तीखा हमला बोला गया है। इसे भाजपा और सपा के बीच हाल ही में छिड़े डीएनए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद की ओर से शुक्रवार को लखनऊ के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए होर्डिंगों में सपा का नाम लिखे बगैर ब्रजेश पाठक के डीएनए वाले पोस्ट को आगे बढ़ाया है। होर्डिंग पर लिखा है, "वर्ग विशेष का तुष्टीकरण, गुंडागर्दी, गाजी-गलौज। नमाजवादियों के डीएनए की आ गई रिपोर्ट। नीचे लिखा है कि आपने प्रदेश का कर दिया उपकार, ब्रजेश पाठकजी बहुत-बहुत आभार। होर्डिंग में पाठक की दोनों हाथ जोड़े और भगवा गमछा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.