बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। परसाखेड़ा स्थित आरके ट्रेडर्स के यहां जांच पूरी कर जीएसटी की टीम बुधवार देर रात वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि टीम अपने साथ खरीद-बिक्री से संबंधित कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी ले गई है। दस्तावेजों की सघन जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। बुधवार दोपहर करीब एक बजे सेंट्रल जीएसटी की टीम परसाखेड़ा स्थित नमकीन और सोया उत्पाद बनाने वाली कंपनी आरके ट्रेडर्स पर पहुंची। दोपहर से देर रात तक खरीद-बिक्री से संबंधित सभी दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। इस दौरान गोदाम और फैक्ट्री में रखे गए माल को भी उत्पादन और बिक्री रजिस्टर से मिलान किया गया। एक टीम फैक्ट्री मालिक के राजेंद्र नगर स्थित घर पर भी जांच के लिए गई थी। बुधवार देर रात जीएसटी की टीम खरीद-बिक्री और उत्पादन से संबंधित जरूरी और संदिग्ध दस्तावेजों को अपने क...