सीवान, अप्रैल 22 -- लकड़ी नबीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड में नीलगाय व जंगली सूअर फसलों को बड़े पैमाने पर क्षति कर रहे हैं। इस वजह से किसानों को नुकसान सहना मजबूरी बन गई है। प्रखंड में गन्ना, मूंग की फसल किसानों ने बड़े पैमाने पर लगाई है। परंतु नीलगाय व जंगली सूअर इन फसलों का नुकसान कर रहे हैं। इन जंगली जानवरों से फसलों के बचाव के लिए किसानों का किया जा रहा प्रयास बिफल हो जाता है। किसानों का कहना है कि कटीले तारों से खेतों के घेरने पर भी ये जानवर खेतों में घुसकर फसलों की क्षति कर देते हैं। प्रखंड की बड़ी आबादी खेती पर ही निर्भर है। परंतु जंगली जानवरों की वजह से किसाने की आमदनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नीलगायों को मारने का का सरकारी फरमान असरदायक नहीं दिख रहा है। स्थानीय किसान बताते हैं कि सरकारी निर्देश पर विगत माह शुटरो ने आकर कई नीलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.