सिमडेगा, जनवरी 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में आदिम जनजाति समुदाय की नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने एक नबालिग भी शामिल है। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि पीड़िता किसी शादी समारोह में गई थी। जहां रॉबिन केरकेटटा नामक युवक अपने एक नबालिग साथी के साथ उसे दोभाया डैम किनारे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दुष्कर्म के आरोपी रॉबिन केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रॉबिन के निशानदेही पर उसके नाबालिग साथी को भी निरुद्ध कर लिया गया है। मौके पर इंस्पेक्टर भिखारी राम, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.