हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- हाजीपुर। नि.सं. हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह और नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी ने बुधवार को नगर के मस्जिद चौक, बेलखाना के समीप सफाई कर्मियों के बीच कंबल वितरण किया। इस मौके पर 600 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि लगातार बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा यह कदम उठाया गया है। सफाई कर्मचारी दिन-रात नगर की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ऐसे में ठंड के मौसम में उनकी सुरक्षा और सुविधा नगर परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर ठंड से राहत के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है और आगे भी राहत कार्य जारी रहेगी। वहीं विधायक अवधेश सिंह ने नगर परिषद द्वारा सफाई कर्मियों के बीच कंबल वितरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.