सीवान, मई 24 -- ममसीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में सीवान नगर परिषद व सात नगर पंचायत की 13 करोड़ 71 लाख 77 हजार की विभिन्न योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास शनिवार को किया जायेगा। इसमें नगर परिषद की 632.63 लाख की 25 योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास शामिल है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार संवाद कक्ष से सीवान नगर परिषद समेत मैरवा, महाराजगंज, आंदर, गोपालपुर, बसंतपुर, बड़हरिया व गुठनी नगर पंचायत की कुल 50 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें 5 करोड़ 34 लाख 83 हजार की 31 योजनाओं का शिलान्यास जबकि 8 करोड़ 36 लाख 94 हजार की 39 योजनाओं का नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार उदघाटन करेंगे। बहरहाल, नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड 19 रेनुआ में रेनुआ-कंधवारा बाईपास रोड से बाल सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.