बोकारो, फरवरी 14 -- फुसरो। फुसरो नप अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्मला देवी के पक्ष में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने मुख्य स्टार प्रचारक की भूमिका में शुक्रवार को ‌प्रचार‌‌ के दौरान कहा कि बेरमो क्षेत्र में पं बिंदेश्वरी दुबे, मेरे पिता स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह और स्वयं मैंने भी अपने दो बार के विधायक कार्यकाल में अनेक स्कूल और कॉलेजों का निर्माण कार्य किया। कांग्रेस ने जाति व धर्म के नाम पर कभी देश को तोड़ने का काम नहीं किया। आज जाति को जाति और धर्म से धर्म को लड़ा कर, बाहरी-भीतरी‌ का नारा देकर देश को बांटा जा रहा है। भाजपा पर निशाना साधते कहा‌ कि‌ इससे बेरमो को बचाना है। फुसरो‌ नप क्षेत्र में अब तक अनेक विकास कार्य किए गए हैं। आगे क्षेत्र के विकास के लिए निर्मला देवी को मूल निवासी व कर्मठ सुयोग्य प्रत्याशी बताते हुए कहा...