दुमका, दिसम्बर 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में नगर परिषद दुमका के द्वारा नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत एकल उपयोग प्लास्टिक के विक्रेताओं के यहां छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान में लगभग 10 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त की गई एवं दण्ड राशि वसूल की गई एवं भविष्य में एकल उपयोग प्लास्टिक के बिक्री न करने का निर्देश दिया गया। वहीं आम जनों से अनुरोध किया गया कि कपड़े, जूट, कागज अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करें। इस अभियान में नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। इसी क्रम में नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत चल रहे मांस विक्रेता के दुकानों का निरीक्षण किया गया। अवैध रूप से चल रहे सात बूचड़खाना के मालिकों से दण्ड राशि की वसूली की गई। सभी बूचड़खाना के मालिकों एवं मांस विक्रेताओं को निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.