जमुई, फरवरी 13 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा के पूर्व विधायक डा. रविंद्र यादव के व्यवसायिक परिसर के बाहर नगर परिषद के ठेकेदार को नाला ढ़क्कन निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता करना महंगा पड़ गया। 48 घंटे में भी नवनिर्मित नाले का ढ़क्कन नहीं सुखने पर वहां के दुकानदारों में इस बात को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई जिसकी सूचना अंतत: डॉ रविंद्र के पुत्र शिवराज यादव को हुई। बहुजन समाज पार्टी की ओर से पिछली विधानसभा में चुनाव लड़े शिवराज यादव ने इसकी शिकायत नगर परिषद प्रशासन को की। नगर परिषद ने इस शिकायत को सकारात्मक रूप में लिया और अपने कनीय अभियंता को नाला निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ की शिकायत करने के लिए भेजा। कनीय अभियंता रूपक कुमार ने निर्मित नाला ढक्कन की जांच दुकानदारों के समक्ष की और गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ की शिकायत को सही पाया। कनीय अभियं...