मुंगेर, जनवरी 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस की तैयारी में जहां सरकारी व गैर सरकारी स्थानों में तैयारी शुरू हो गयी है। वहीं नगर परिषद जमालपुर प्रशासन ने भी नप कार्यालय परिसर का कायाकल्प करने में जुटा है। इसकी जमीन पर टाइल्स लगा दिया है। इसके अलावा तिरंगा समारोह के लिए नए स्थल पर मंच का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस बावत नप के एग्जीक्यूटिव विजशील गौतम ने बताया कि नप जमालपुर कार्यालय की स्थापना 1935 में हुई थी। तथा देश की आजादी से लेकर बीते वर्ष तक भवन के सामने तिरंगा समारोह का आयोजन किया जाता रहा। चूंकि परिसर का दायरा काफी सीमित था, इसलिए इसके विस्तार के लिए पूरे कार्यालय परिसर की जमीन को समतल किया गया और फिर इसपर टाइल्स लगाकर चकाचक किया गया। उन्होंने कहा कि अब तिरंगा समारोह के लिए एक नए मंच तैयार किया जा रहा है। कार...