सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मी समेत अन्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गुरुवार से चले गए। अपने हक की आवाज बुलंद करते हुए कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में नारेबाजी की साथ ही कार्य ठप्प कराया। इस बीच, ईपीएफ की राशि के वेतन भुगतान को लेकर नप के ईओ डॉ. विपिन कुमार के कार्यालय कक्ष में आंदोलनकारियों की वार्ता हुई। ईओ ने बताया कि हड़ताल खत्म करने को लेकर वार्ता हुई है, जल्द ही ईपीएफ राशि का बकाया भुगतान कर दिया जायेगा। बहरहाल, अनिश्चितकालीन हड़ताल से जहां पहले ही दिन मोहल्ले समेत पूरे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं, नगर परिषद कार्यालय का कार्य भी ठप्प पड़ गया। दूसरी तरफ सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से शहर के शांति वट वृक्ष, डीएवी मोड़, दरबार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.