सीवान, फरवरी 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के मजहरुलहक बस पड़ाव व सिसवन ढाला पर भगाड़ की जमीन पर स्थित बस पड़ाव जैसे सैरातों की बंदोबस्ती में इस बार उम्मीद के अनुसार बोलीदारों का नहीं पहुंचना नगर परिषद के लिए चिंता का कारण बन गया है। बताया जा रहा कि नप के छह सैरातों की बंदोबस्ती खुली डाक से 16 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती होनी थी, लेकिन इसमें कोई नहीं पहुंचा। इस स्थिति में तिथि का विस्तार करते हुए 17 व 18 फरवरी को अगली तिथि निर्धारित की गई। इन दो दिनों में दूसरे दिन बुधवार को सिर्फ एक ही सैरात की बंदोबस्ती दस लाख रुपये में हुई, दूसरी तरफ शेष बड़े सैरातों की बंदोबस्ती के लिए बोली लगाने वाले ही नहीं मिल रहे। नगर परिषद के ईओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि रिक्शा, साईकिल व टेम्पो स्टैंड सैरात की बंदोबस...