जहानाबाद, फरवरी 3 -- अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। अध्यक्ष से नगर परिषद के क्षेत्र से आए लोगों ने कहा कि आवास योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। शीघ्र आवास योजना की राशि दिलाया जाए। इसके साथ ही कई तरह की समस्याओं से नगर परिषद के अध्यक्ष को अवगत कराया। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जनता की हर समस्याओं का तेजी से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी समस्या आज के जनता दरबार में आयी है। उसे शीघ्र निपटारा कर संबंधित जनता को सूचित किया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद के पदाधिकारी कर्मी एवं आम जनता उपस्थित थे। फोटो- 03 फरवरी अरवल- 21 कैप्शन- अरवल नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को आयोजित दरबार में अपनी समस्याएं सुनाते लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.