रामगढ़, फरवरी 4 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ अध्यक्ष पर बुधवार को आजसू समर्थित प्रत्याशी के रुप में रेणु देवी ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी समाहरणालय परिसर में जुटे। यहां से एक साथ होकर पदयात्रा करते हुए जिला परिषद रामगढ़ कार्यालय पहुंचे। इस बीच रेणु देवी पत्रकारों से भी मुखातिब हुई। कहा कि आजसू पार्टी ने नगर परिषद रामगढ़ में काफी विकास कार्य किया है। जनता मौका देगी तो उन्हें आगे बढ़ाउंगी। उनके साथ मांडू विधायक तिवारी महतो, आजसू केंद्रीय सचिव मनोज महतो, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी सहित जिला भर के आजसू नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बीच रेणु देवी के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.